धार्मिक व ऐतिहासिक प्रश्नोत्तरी, शास्त्रीय प्रश्नोत्तरी, भागवत दर्शन सूरज कृष्ण शास्त्री, धनुषों के नाम,रामायण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न, श्रीकृष्ण।
धार्मिक व ऐतिहासिक प्रश्नोत्तरी
(अपने बच्चों को अवश्य सिखाएँ और कंठस्थ कराएँ!)
➤ धनुषों के नाम
- श्रीकृष्ण के धनुष का नाम – शारंग
- अर्जुन के धनुष का नाम – गांडीव
- भगवान शिव के धनुष का नाम – पिनाक
➤ रामायण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
- भगवान राम का नामकरण किसने किया? – महर्षि वशिष्ठ
- राम के कुलगुरु कौन थे? – वशिष्ठ
- राम को अस्त्र-शस्त्र की शिक्षा किसने दी? – महर्षि विश्वामित्र
- राम का जन्म नक्षत्र क्या था? – पुनर्वसु
- राम का विवाह कब हुआ था? – मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि
- राम का जन्म कब हुआ था? – चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी तिथि
- सीता का जन्म कब हुआ था? – वैशाख शुक्ल पक्ष नवमी तिथि (पुष्य नक्षत्र)
- गंगा अवतरण आख्यान किस काण्ड में वर्णित है? – बालकाण्ड
- रामायण में कुल कितने सर्ग हैं? – 500 सर्ग
- रामायण में प्रधान रस कौन-सा है? – करुण रस
➤ श्रीकृष्ण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
- कृष्ण के कुलगुरु कौन थे? – गर्गाचार्य
- कृष्ण के शिक्षा गुरु कौन थे? – महर्षि सांदीपनि
- श्रीकृष्ण का जन्म किस युग में हुआ था? – द्वापरयुग
- कृष्ण के भाई और बहन का नाम क्या था? – बलराम, सुभद्रा
- बलराम के पिता का क्या नाम था? – वासुदेव
- बलराम की पत्नी का नाम क्या था? – रेवती
➤ महाभारत से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
- संजय को दिव्य दृष्टि किसने प्रदान की? – वेदव्यास
- शिखण्डी किसके पुत्र थे? – राजा द्रुपद
- अर्जुन को गांडीव धनुष किसने दिया? – वरुण
- गुडाकेश किसका नाम था? – अर्जुन
- पांडवों के राज पुरोहित कौन थे? – धौम्य
- महाभारत का युद्ध किस युग में हुआ था? – द्वापरयुग
- महाभारत में कुल कितने श्लोक हैं? – एक लाख (शत सहस्री)
- अर्जुन को मारने की प्रतिज्ञा किसने की थी? – कर्ण
- भीष्म की माता का नाम क्या था? – गंगा
- कर्ण के गुरु कौन थे? – श्री परशुराम
- कृपाचार्य, अश्वत्थामा के कौन थे? – मातुल (मामा)
- धृतराष्ट्र के कितने पुत्र थे? – 101 (पुत्री का नाम – दुःशला)
- धृतराष्ट्र की पुत्री दुःशला का विवाह किससे हुआ था? – जयद्रथ
➤ महापुरुषों के बारे में
- वेदव्यास के पिता का नाम क्या था? – महर्षि पाराशर
- शुकदेव किसके पुत्र थे? – वेदव्यास
- शुकदेव की माता का नाम क्या था? – वाटिका
- शुकदेव की पत्नी का नाम क्या था? – पीवरी
- असुरों के गुरु कौन थे? – शुक्राचार्य
- देवताओं के गुरु कौन थे? – बृहस्पति
- देवताओं के सेनापति कौन थे? – कार्तिकेय
- पुत्रमोह के लिए कौन प्रसिद्ध थे? – धृतराष्ट्र
➤ धर्म, योग और तर्पण से जुड़े प्रश्न
- नरक के तीन द्वार कौन-कौन से हैं? – काम, क्रोध, मोह
- योग कितने प्रकार के होते हैं? – आठ (कर्मयोग, ज्ञानयोग, ध्यानयोग, लययोग, हठयोग, राजयोग, मंत्रयोग, अनाशक्तयोग)
- ऋषि तर्पण किस दिशा में करना चाहिए? – उत्तर दिशा
- देव तर्पण किस दिशा में करना चाहिए? – पूर्व दिशा
- पितृ तर्पण किस दिशा में करना चाहिए? – दक्षिण दिशा
➤ विशेष तिथियाँ और पर्व
- गंगा दशहरा कब मनाया जाता है? – ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी तिथि
- गंगा सप्तमी कब मनाई जाती है? – वैशाख शुक्ल पक्ष सप्तमी
- पृथ्वी पर गंगा का अवतरण किस तिथि को हुआ था? – ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी
- इन्द्र की पत्नी का नाम क्या था? – शची
- जाह्नवी किसका नाम था? – गंगा
यह अमूल्य ज्ञान अपने बच्चों को अवश्य सिखाएँ और हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को सहेजें।
COMMENTS