हिंदी दिवस पर कविता

SOORAJ KRISHNA SHASTRI
0

हिंदी दिवस पर कविता
हिंदी दिवस पर कविता


हिन्दी तो अपनी भाषा है 

हिन्दी अपनी अभिलाषा है 

हिन्दी को मान दिलाना है 

इसको सम्मान दिलाना है 


पूरी दुनिया ने हिन्दी के

अस्तित्व को पहचान लिया 

हिन्दी का ही तो जमाना है 

अब तो सबने ये मान लिया 


बॉलीवुड  मूवी हिन्दी में 

दुनिया भर में दिखलाते हैं 

हिन्दी के गाने दुनिया भर 

में कैसी  धूम मचाते हैं 


कंम्प्यूटर हिन्दी में चलता 

व्हाटसएप हिन्दी में लिखता है 

लिखना गर कोई न जाने 

यूनिकोड आसान करता है 


चाहे कलकत्ता में जाओ

चाहे चैन्नई में पहुंचो तुम 

हिन्दी में खुल के बात करो

उनकी हिन्दी को समझो तुम 


हिन्दी की भाषा प्यारी है 

ये सब भाषा से न्यारी है 

हिन्दी सबको अपनाती है 

ये सबकी राजदुलारी है


हिन्दी जन जन की भाषा है 

हिन्दी हर मन की भाषा है 

हिन्दी सबको अपना लेती 

हिन्दी से सबको आशा है 


हिन्दी से हिन्दुस्तान बना 

हिन्दी से ही पहचान बनी

हिन्दी का लोहा मान लिया 

हिन्दी ही आन और शान बनी


पखवाड़ा आज मनाते हैं 

इतने में ही इतराते हैं 

कल हर आफिस में हिन्दी हो

सौ प्रतिशत हम बतलाते हैं 


आओ हम सब मिलकरके 

हिन्दी की पूजा और गान करें

इसके प्रसार की खातिर हम

अपना तन मन बलिदान करें


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

thanks for a lovly feedback

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top