अष्ट सिद्धियां

SOORAJ KRISHNA SHASTRI
0

  अष्ट सिद्धियां वे सिद्धियाँ हैं, जिन्हें प्राप्त कर व्यक्ति किसी भी रूप और देह में वास करने में सक्षम हो सकता है। वह सूक्ष्मता की सीमा पार कर सूक्ष्म से सूक्ष्म तथा जितना चाहे विशालकाय हो सकता है।

१. अणिमा 

  अष्ट सिद्धियों में सबसे पहली सिद्धि अणिमा हैं, जिसका अर्थ ! अपने देह को एक अणु के समान सूक्ष्म करने की शक्ति से हैं। जिस प्रकार हम अपने नग्न आंखों एक अणु को नहीं देख सकते, उसी तरह अणिमा सिद्धि प्राप्त करने के पश्चात दुसरा कोई व्यक्ति सिद्धि प्राप्त करने वाले को नहीं देख सकता हैं। साधक जब चाहे एक अणु के बराबर का सूक्ष्म देह धारण करने में सक्षम होता हैं। इस अवस्था में किसी भी लोक पर यातायात कर सकते है।

२. महिमा 

  अणिमा के ठीक विपरीत प्रकार की सिद्धि हैं महिमा, साधक जब चाहे अपने शरीर को असीमित विशालता करने में सक्षम होता हैं, वह अपने शरीर को किसी भी सीमा तक फैला सकता हैं।

३. गरिमा 

  इस सिद्धि को प्राप्त करने के पश्चात साधक अपने शरीर के भार को असीमित तरीके से बढ़ा सकता हैं। साधक का आकार तो सीमित ही रहता हैं, परन्तु उसके शरीर का भार इतना बढ़ जाता हैं कि उसे कोई शक्ति हिला नहीं सकती हैं।

४. लघिमा 

  साधक का शरीर इतना हल्का हो सकता है कि वह पवन से भी तेज गति से उड़ सकता हैं। उसके शरीर का भार ना के बराबर हो जाता हैं।

५. प्राप्ति 

  साधक बिना किसी रोक-टोक के किसी भी स्थान पर, कहीं भी जा सकता हैं। अपनी इच्छानुसार अन्य मनुष्यों के सनमुख अदृश्य होकर, साधक जहाँ जाना चाहें वही जा सकता हैं तथा उसे कोई देख नहीं सकता हैं।

६. प्रकाम्य 

  साधक किसी के मन की बात को बहुत सरलता से समझ सकता हैं, फिर सामने वाला व्यक्ति अपने मन की बात की अभिव्यक्ति करें या नही

७. वशित्व 

  वशित्व प्राप्त करने के पश्चात साधक किसी भी व्यक्ति को अपने वश में कर सकता हैं। वह जिसे चाहें अपने वश में कर सकता हैं या किसी की भी पराजय का कारण बन सकता हैं।

८. ईशत्व 

   ये ईश्वर की उपाधि है। व्यक्ति ईश्वर के अनुरूप बन जाना अर्थात् मोक्ष । जब सिद्धि की लालच भी नही रहती, ज्ञान का अहंकार भी छुट जाता है। जगत का मोह नही रहता मनुष्य सम्पूर्ण निर्लिप्त हो जाता है। ये मोक्ष भी कहलाता है ओर सबसे उच्च सिद्धि है। आवागमन के चक्र से भी मुक्ति हो जाते है । मनुष्य जीवन का यही उद्देश्य है के वो ईश्वर का हो जाए। महर्षि पतंजलि योग दर्शन में इसपर विस्तृत चर्चा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

thanks for a lovly feedback

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top