वास्तुशान्ति/वास्तुपूजा/गृह प्रवेश की सम्पूर्ण सामग्री का विवरण

SOORAJ KRISHNA SHASTRI
By -
आचार्य सूरज कृष्ण शास्त्री
आचार्य सूरज कृष्ण शास्त्री

 दोस्तों,  किसी भी घर की सुख, शान्ति और समृद्धि के लिए नए अथवा पुराने घर में प्रवेश करने से पूर्व गृह प्रवेश पूजा अवश्य करनी चाहिए। इसे सब वास्तुशान्ति या वास्तुपूजा भी कहते हैं। वास्तु शान्ति या वास्तुपूजा में लगने वाली सम्पूर्ण सामग्री का विवरण हम यहाँ दे रहे हैॆ। देश काल परिस्थिति के अनुसार यह सामग्री भिन्न-भिन्न हो सकती है। यहाँ पर पूजा में लगने वाली सम्पूर्ण सामग्री का विवरण हम यहाँ दे रहे हैं । पोस्ट के अन्त में हमने इसका पीडीएफ भी अपलोड कर रखा है जिसे आप आवश्यकता पड़ने पर डाउनलोड भी कर सकते हैं। किसी भी प्रकार के शंका समाधान हेतु नीचे दिये मो.न. पर सम्पर्क कर सकते हैं - धन्यवाद।

वास्तुशान्ति/वास्तुपूजा/गृह प्रवेश सामग्री

हल्दी (पिसी) 50ग्रा.

रोली 50 ग्रा.

पान 50

सुपाड़ी 500ग्रा.

दूर्वा 21 नग

कुशा 11 नग

लौंग 20 ग्रा.

इलायची 20 ग्रा.

लाल पीला हरा काला रंग 1-1 डिब्बी

फूल 1 किग्रा. (मिक्स)

फूलमाला 11 (गेंदा)

विल्वपत्र

रुईबत्ती(गोल) 1 पै.

रुई 50 ग्रा.

तांवे की लोटिया ढक्कन सहित 1

पञ्चरत्न 1

पञ्चधातु 1

पञ्चपल्लव 16-16 नग

सतावर 50 ग्रा.

खड़ी हल्दी 100 ग्रा.

सर्वौषधि 10 ग्रा.

खैर की लकड़ी 12 अंगुल 1

वास्तु यन्त्र 1

गायत्री हवन सामग्री 500ग्रा.

काला तिल 500ग्रा.

जौ 125 ग्रा.

माचिस 3 नग

जनेऊ 12 नग

जल नारियल 3

गरी का गोला 7

मारकीन 7 मी.

कलावा 7 पैकेट

चावल 10 किग्रा.

पीली सरसों 100 ग्रा.

काला उड़द 100ग्रा.

लाल पीला हरा काला सूतीवस्त्र 1-1 मी.

वन्दनवार - घर के चारों ओर

लाल सफेद काला तागा 1-1 बं.

अखण्डदीप 1

मिट्टीकलश बड़ा ढक्कन सहित 3

मिट्टीकलश छोटा ढक्कन सहित 15

स्टाल का लोटा कटोरी 5

अवीर गुलाल 1-1 पै.

स्प्रे (सेण्ट) 1

छोटा पेड़ा 1 किग्रा.

केले का स्तम्भ 4

पीढ़ा 1

दोना पत्ते वाला 3 बंडल

कमलगट्टा 50 ग्रा.

गुगुल 50 ग्रा.

गुड़ 250 ग्रा.

नवग्रह समिधा 3 पै.

आम की लकड़ी 5 किग्रा.

पञ्चमेवा 250 ग्रा.

दूध 2ली.

दही 100 ग्रा.

घी 1 किग्रा.

मधु 100 ग्रा.

शक्कर 250 ग्रा.

सिन्दूर 20 ग्रा.

कपूर 50ग्रा.

धूपबत्ती पै.

लाल पीली हरी काली झण्डी 5-5 पीस

तुलसीदल

गङ्गाजल

कसोरा 5

दियाली 20

पीतल कलश ढक्कन सहित 1

सात प्रकार का अनाज 500ग्रा.

लोहे की कील 4 बड़ी

नदी की सेवार

चाँदी का नाग नागिन 1

चाँदी का कछुआ 1

धान का लावा 50 ग्रा.

सत्तू 50 ग्रा.

स्टील का भगोना 1

गाय का गोबर

ब्राह्मण वरण सामग्री

खीर 250 ग्रा. (सूखी )

पूड़ी 35 (छोटी -2)

सप्तमृत्तिका 1 



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!