प्रश्न - चार्वाक दर्शन के प्रणेता कौन हैं ?
उत्तर - बृहस्पति।
प्रश्न - कौन सा दर्शन नास्तिकों का शिरोमणि है ?
उत्तर - चार्वाक दर्शन ।
प्रश्न - चार्वाक दर्शन का दूसरा नाम क्या है ?
उत्तर - लोकायतिक दर्शन ।
प्रश्न - चार्वाक शब्द का क्या अर्थ है ?
उत्तर - जो पुण्य पापादि परोक्ष वस्तुओं का चर्वण(नाश) कर दे, वही चार्वाक है।
प्रश्न - चार्वाक दर्शन का लोकायतिक नाम किसने दिया ?
उत्तर - शङ्कराचार्य जी ने।
प्रश्न - कौन सा दर्शन परलोक की बात स्वीकार नहीं करता है ?
उत्तर - चार्वाक दर्शन ।
प्रश्न - मनुष्यों तथा अन्य जीवों की स्वाभाविक प्रवृत्ति किस दर्शन की ओर रहती है ?
उत्तर - चार्वाक दर्शन की ओर।
प्रश्न - पाश्चात्य दर्शनों में कौन सा दर्शन चार्वाक दर्शन के समान है ?
उत्तर - ग्रीक दर्शन - एरिस्टिपस और एपिक्युरस।
प्रश्न - यावज्जीवं सुखं जीवेन्नास्ति मृत्युरगोचरः।
भस्मीभूतस्य देहस्य पुनरागमनं कुतः ॥
- यह सूत्र किस दर्शन का प्रतिनिधित्व करता है ?
उत्तर - चार्वाक दर्शन का ।
प्रश्न - परलोक की बात को कौन नहीं स्वीकार करता है ?
उत्तर - चार्वाक दर्शन।
प्रश्न - लोकायत शब्द में कौन सा प्रत्यय है ?
उत्तर - ठक् प्रत्यय।
प्रश्न - चार्वाक दर्शन के अनुसार महाभूतों की संख्या कितनी है ?
उत्तर - ४(चार) - पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु ।
प्रश्न - चार्वाक दर्शन कितने प्रमाण मानता है ?
उत्तर - एक प्रमाण - केवल प्रत्यक्ष ।
प्रश्न - चार्वाकवादी आकाशतत्व को क्यों स्वीकार नहीं करते हैं ?
उत्तर - आकाशतत्व की सिद्धि अनुमान प्रमाण से होने के कारण।
प्रश्न - चार्वाक दर्शन के अनुसार चैतन्य की उत्पत्ति कैसे होती है ?
उत्तर - जिस प्रकार किण्व आदि( मादक द्रव्यों) से मादक शक्ति उत्पन्न होती है, उसी प्रकार शरीर के रूप में बदल जाने पर चार महाभूतों से चैतन्य की उत्पत्ति होती है।
और भी देखें>>>>
>> शिवराजविजयम् प्रश्नोत्तरी,
>> योगदर्शन प्रश्नोत्तरी
>> न्यायदर्शन प्रश्नोत्तरी
>> वेदान्त दर्शन (वेदान्तसार) प्रश्नोत्तरी
>> अभिज्ञानशाकुन्तलम् प्रश्नोत्तरी
>> वैषेशिक दर्शन प्रश्नोत्तरी Important question answer of vaisheshik darshan
>>Read More
Thanks for sharing 🙏🙏
जवाब देंहटाएं