अभिज्ञानशाकुन्तलम् प्रश्नोत्तरी(Important questions of abhigyan shakuntalam)

SOORAJ KRISHNA SHASTRI
By -
shakuntalam
shakuntalam

प्रश्न - अभिज्ञानशाकुन्तलम् के रचयिता कौन हैं ?

उ. महाकवि कालिदास।

प्रश्न - महाकवि कालिदास का समय क्या है ?

उ. ई.पू. प्रथम शताब्दी।

प्रश्न - महाकवि कालिदास किस शासक के आश्रयदाता कवि थे ?

उ. चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के।

प्रश्न - महाकवि कालिदास की पत्नी का क्या नाम था ?

उ. विद्योत्तमा।

प्रश्न - कालिदास किस देव के उपासक थे ?

उ. शिवजी के।

प्रश्न - महाकवि कालिदास किस लिए प्रसिद्ध हैं ?

उ. उपमा अलंकार के लिए।

प्रश्न -  महाकवि कालिदास का प्रसिद्ध रस कौन सा है ?

उ. शृंगार रस।

प्रश्न -  महाकवि कालिदास किस रीति के कवि हैं ?

उ. वैदर्भी रीति के।

प्रश्न - नाटकों में सर्वप्रसिद्ध नाटक कौन सा है ?

उ. अभिज्ञानशाकुन्तलम्।

प्रश्न - अभिज्ञानशाकुन्तलम् का सर्वश्रेष्ठ अंक किसे माना जाता है ?

उ. चतुर्थ अंक।

प्रश्न - अभिज्ञानशाकुन्तलम् किस प्रकार की काव्यविधा है ?

उ. नाटक।

प्रश्न - अभिज्ञानशाकुन्तलम् में कुल कितने अंक हैं ?

उ. 7(सात)।

प्रश्न - अभिज्ञानशाकुन्तलम् में प्रधान रस कौन सा है ?

उ. शृंगार रस।

प्रश्न - अभिज्ञानशाकुन्तलम् में किस प्रकार का मंगलाचरण किया गया है ?

उ. आशीर्वादात्मक।

प्रश्न - अभिज्ञानशाकुन्तलम् के मंगलाचरण में किस देवता की स्तुति की गई है?

उ. अष्टमूर्ति शिव की।

प्रश्न - अभिज्ञानशाकुन्तलम् के मंगलाचरण में कितने पद वाली नान्दी प्रयुक्त है ?

उ. अष्टपदा नान्दी।

प्रश्न - अभिज्ञानशाकुन्तलम् के मंगलाचरण में कौन सा छन्द है ?

उ. स्रग्धरा छन्द।

प्रश्न - स्रग्धरा छन्द का क्या लक्षण है ?

उ. म्रभ्नैयानां त्रयेण त्रिमुनियतियुता स्रग्धरा कीर्तितेयम्।

प्रश्न - अभिज्ञानशाकुन्तलम् नाटक का नायक कौन है ?

उ. दुष्यन्त।

प्रश्न - दुष्यन्त किस प्रकार का नायक है ?

उ. धीरोदात्त।

प्रश्न - दुष्यन्त कहाँ का राजा है ?

उ. हस्तिनापुर का।

प्रश्न - दुष्यन्त किस वंश का सम्राट है ?

उ. पुरुवंश का।

प्रश्न - पुरुवंश किस वंश के अन्तर्गत आता है ?

उ. चन्द्रवंश के अन्तर्गत।

प्रश्न - अभिज्ञानशाकुन्तलम् का उपजीव्य ग्रन्थ क्या है ?

उ. महाभारत के आदिपर्व का शकुन्तलोपाख्यान।

प्रश्न - अभिज्ञानशाकुन्तलम् की कथा किस पुराण से सम्बन्धित है ?

उ. पद्मपुराण (स्वर्गखण्ड) से।

प्रश्न - अभिज्ञानशाकुन्तलम् नाटक में किस रीति का प्रयोग किया गया है ?

उ. वैदर्भी रीति का।

प्रश्न - अभिज्ञानशाकुन्तलम् की नायिका कौन है ?

उ. शकुन्तला।

प्रश्न - अभिज्ञानशाकुन्तलम् की नायिका शकुन्तला किस कोटि की नायिका है?

उ. मुग्धा नायिका।

प्रश्न - शकुन्तला के माता-पिता कौन हैं ?

उ. विश्वामित्र और मेनका।

प्रश्न - शकुन्तला शब्द का क्या अर्थ है ?

उ. पक्षियों द्वारा पालित।(शकुन्तभिः पक्षिभिः लालिता पालिता इति शकुन्तला)।

प्रश्न - शकुन्तला के पालक पिता कौन है ?

उ. कण्व ऋषि।

प्रश्न - अभिज्ञानशाकुन्तलम् में किस वृत्ति का प्रयोग हुआ है ?

उ. कैशिकी वृत्ति।

प्रश्न - काव्येषु नाटकं रम्यम् से किस नाटक का संकेत है ?

उ. अभिज्ञानशाकुन्तलम् का।

प्रश्न - अभिज्ञानशाकुन्तलम् के प्रथम अंक का क्या नाम है ?

उ. आश्रम प्रवेश अंक ।

प्रश्न - अभिज्ञानशाकुन्तलम् के द्वितीय अंक का क्या नाम है ?

उ. आश्रम निवेश अंक।

प्रश्न - अभिज्ञानशाकुन्तलम् के तृतीय अंक का क्या नाम है ?

उ. मिलन अंक।

प्रश्न - अभिज्ञानशाकुन्तलम् के चतुर्थ अंक का क्या नाम है ?

उ. विदा अंक।

प्रश्न - अभिज्ञानशाकुन्तलम् के चतुर्थ अंक में कौन सा रस है ?

उ. करुण रस।

प्रश्न - अभिज्ञानशाकुन्तलम् के पंचम अंक का क्या नाम है ?

उ. प्रत्याख्यान अंक।

प्रश्न - अभिज्ञानशाकुन्तलम् के षष्ठ अंक का क्या नाम है ?

उ. पश्चात्ताप अंक।

प्रश्न - अभिज्ञानशाकुन्तलम् के सप्तम अंक का क्या नाम है ?

उ. पुनर्मिलन अंक।

और भी देखें>>>>

>> शिवराजविजयम् प्रश्नोत्तरी

>>  योगदर्शन प्रश्नोत्तरी

>>  न्यायदर्शन प्रश्नोत्तरी

>>  वेदान्त दर्शन (वेदान्तसार) प्रश्नोत्तरी

>>  अभिज्ञानशाकुन्तलम् प्रश्नोत्तरी

>> वैषेशिक दर्शन प्रश्नोत्तरी Important question answer of vaisheshik darshan

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!