एक ही चौपाई में सातों कांड रामायण

SOORAJ KRISHNA SHASTRI
1

एक ही चौपाई में सातो कांड रामायण

गई बहोरि गरीब नेवाजू। सरल सबल साहिब रघुराजू।

  

1- गई बहोरि :- बाल काण्ड

चली गई चीज का वापस आ जाना ही गई बहोरि है। जनक जी की आशा समाप्त हो गई उन्होने कह दिया 

तजहु आस निज निज गृह जाही। 

लिखा न बिधि बैदेही विवाहू।  

यह आस वापस आ गई। 


2- गरीब नेवाजू :- अयोध्याकाण्ड

गरीबो के दीन बंधु राम का सबसे सर्वोत्तम उदाहरण केंवट प्रसंग है जहॉ गोस्वामी जी लिखते हैं 

सुनि केंवट के बैन प्रेम लपेटे अटपटे

 बिहसे करूना ऐन चितइ जानकी लखन तन। 

गरीब को जो महत्व दे सम्मान दे वह गरीब निवाज है।


3- सरल :- अरण्यकाण्ड

दुनिया में सबसे कठिन काम यदि कोई है तो वह है सरल होना। राम की सरलता शबरी आश्रम में देखिये शबरी अपने और राम में भेद मानती थी कहॉ मै भीलनी और कहॉ वे भगवान राम राजा राम। दोनो मे एक एक अभाव (शबरी में भेद का राम में व्यक्तित्व का) था लेकिन एक भाव जो दोनो में था वह है सहज सनेह । 

नवम सरल सब सन छलहीना। 


4- सबल :-किष्किन्धा काण्ड

विश्व विजेता बाली को मारने के लिए राम का सुग्रीव को यह कहना 

सुनु सुग्रीव मारिहउँ बालिहि एकहि बान। 

ब्रम्ह रूद्र सरनागत गएँ न उबरिहि प्रान। 

यही सबलता है। 


5- साहिब :- सुन्दर काण्ड

   मेरे राम ही एक सरकार है बाकी तो सब बेकार है। क्या साहिबी है सहाब कुछ नही है पर विभीषण को तिलक कर दिये खुद के राज पाठ का ठिकाना नही पर देने मे गजब की साहिबी दिखाई है आपने और सिर्फ कहा ही नही करके भी दिखाया।

अस कहि राम तिलक तेहि सारा। 


6- रघु :- लंका काण्ड

रघु नाम जीव ,जो विषयों में रमे वह रघु है। लंका मे जितने जीव मरे सब रामाकार हो गये!

रामाकार भए तिन्हके मन। 
मुक्त भये छूटे भवबंधन।

 

7- राजू :- उत्तर काण्ड

राजू याने राज राज्य राम राज्य की महिमा देखिए :-

दैहिक दैविक भौतिक तापा । 

रामराज काहु नहि ब्यापा।। 

।। सियावर राम चंद्र की जय ।। 

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

thanks for a lovly feedback

एक टिप्पणी भेजें

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top